जिला एवं सत्र न्यायधीश भरतपुर ने किया निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग का निरीक्षण
वैर . जिला एवं सत्र न्यायाधीश भरतपुर राघवेंद्र काछवाल ने ऐ डी जे अजय गोदारा, एडीजे रेखा यादव, सीजेएम शैलेश कुमार, एसीजेएम विनोद कुमार यादव के साथ निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग का निरीक्षण किया, तथा न्यायालय भवन बना रहे ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, बार एसोसिएशन के द्वारा न्यायालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर वकीलों ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर एवं श्री1008 बाबा मनोहर दास का चित्र प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट कर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह फौजदार ने की, तथा संचालन एडवोकेट देवेंद्र पाठक द्वारा किया गया, स्थानीय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश से तीनों न्यायालयों को एक ही स्थान पर संचालित करने की मांग की जिससे वकीलों एवं परवादियों को अलग अलग स्थानों पर आना जाना नहीं पड़े इसके अलावा वकीलों को चेंबर बनवाए जाने व कोर्ट के पास ही 2 बीघा भूमि उपलब्ध करवाए जाने की मांग रखी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उप जिला कलेक्टर ललित मीणा को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए एसडीएम मीणा ने शीघ्र ही भूमि की पैमाइश करा कर अवगत कराने की बात कही , कार्यक्रम में ओम प्रकाश व्यास, पीतम चंद्र, मानसिंह, पुरुषोत्तम पुष्प, हरीश भारद्वाज, विकास शर्मा, प्रवीण मिश्रा,प्रीतम कटारा, गोपाल राम शर्मा, पूरन धाकड़, मुरारी लाल शर्मा , राहुल गुप्ता, रविंद्र, देवी सिंह सुनील शर्मा, राजीव शर्मा, सहित समस्त एडवोकेट उपस्थित थे |