Dark Mode
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण  

जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण  

भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के अनुसार बुधवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अजय शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री राजपाल सिंह ने जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया।जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री अजय शर्मा ने जेल अधीक्षक श्री भैरू सिंह राठौड़ एवं चिकित्सक डा. अभिषेक शर्मा से बंदियो के स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली एवं बंदियो की स्वास्थ्य संबधी शिकायत के त्वरीत समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जेल परिसर में स्थित रसोईघर का भी निरीक्षण कर बंदियो को दिये जा रहे भोजन की गुणवता की भी जांच की तथा बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे मे जाना। उन्होंने किसी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने पर वह विधिक सहायता के लिए निःशुल्क अधिवक्ता के लिए आवेदन करने के बारे में बताया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने महिला बंदियों के बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली एवं साफ सफाई रखने व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधीक्षक को दिए।---000---.    राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभभीलवाड़ा, 28 जून। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश के लिए 28 जून से 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!