Dark Mode
जिला एवं सेशन न्यायाधीश सतीशचंद ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण

जिला एवं सेशन न्यायाधीश सतीशचंद ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण

धौलपुर। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सतीश चंद द्वारा जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बंदियों को कारागृह मे मिलने वाली सुविधाओं जैसे भोजन, नाश्ता, स्वच्छ पेयजल चिकित्सकीय सुविधाओं व रसोईघर, बैरक इत्यादि की साफ- सफाई का जायजा लिया तथा कारागृह के बंदियो से रूबरू होकर उनके प्रकरणों से संबंधित जानकारी ली।
जिला न्यायाधीश सतीश चंद ने बंदियों को बताया कि यदि किसी विचाराधीन बंदी का उसके प्रकरण मे पैरवी हेतु कोई अधिवक्ता नही है तो ऐसे बंदी जेल अधीक्षक को अथवा संबंधित न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने पर न्यायालय को अवगत करावे तथा उनके माध्यम से नियमानुसार अधिवक्ता नियुक्ति हेतु विधिक सहायता का प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर को भिजवावे जिससे ऐसे बंदीगण की ओर से पैरवी हेतु प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जा सके।
इसी प्रकार ऐसे सजायाफ्ता बंदी जिन्होने सजा के खिलाफ अपील नही की है और वह अपील करना चाहता है तो ऐसे बंदी को विधि अनुसार अपील करने का पूर्ण अधिकार है और ऐसे बंदी को भी अपील हेतु विधिक सहायता के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जावेगा। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुनीता मीणा, जिला न्यायालय के पीए मनोज वर्मा, प्राधिकरण के कनिष्ठ लिपिक प्रदीप शर्मा, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी, जेलर पूरन सिंह हैड कांस्टेबल मनोज सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!