जिला आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। जिला आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता का शुभारंभ रीजनल पब्लिक स्कूल में रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान व ओलम्पिक संघ के मुमताज राही ने फीता काटकर किया। संघ के सचिव रईस अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में टोंक जिला सहित जयपुर, अजमेर, बूंदी, एवं करौली जिले के सब-जूनियर, जूनियर, यूथ, सीनियर मास्टर केटेगिरी के 425 रेसलरों ने भाग लिया। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग में 0.45 भार वर्ग में लोकेश बैरवा प्रथम, अजय सैनी द्वितीय, 45-50 भार वर्ग में निहाल गोयर प्रथम, साहिल खान द्वितीय, 50-55 भार वर्ग में तुषार गोयर प्रथम, अली हसन द्वितीय, 55-60 भार वर्ग में अरमान खान प्रथम, शाजिम द्वितीय, 60-65 भार वर्ग में मोहम्मद एहतेशाम प्रथम, सुरेश सैनी द्वितीय, 100 केजी भार वर्ग में कोशल शर्मा प्रथम रहे। वहीं जूनियर वर्ग के 50 केजी भार वर्ग में मोनू सैनी प्रथम, 50-55 भार वर्ग में मतीन खान प्रथम, द्वितीय नोमान, 55-60 भार वर्ग में लोकेश लोहार प्रथम, पंकज चौधरी द्वितीय, 60-65 भार वर्ग में प्रथम मोहम्मद दीपक चौधरी, द्वितीय फहाद खान, 65-70 भार वर्ग में प्रथम रोहित सैनी, द्वितीय मानस प्रजापत, 70-75 भार वर्ग में प्रथम सुजल मकड़, द्वितीय प्रेम सिंह राजपुरोहित, 75-80 भार वर्ग में प्रथम मोहम्मद अली, द्वितीय अमन गुर्जर, 80-85 भार वर्ग में बिलाल खान, 85-90 भार वर्ग में प्रथम नाजिम कुरैशी,व द्वितीय अर्पित चौधरी रहे। यूथ भार वर्ग में 50-55 में प्रथम स्थान निखिल सैन, 55-60 भार वर्ग में प्रथम विवेक रूनीवाल, 60-65 भार वर्ग में प्रथम मोईन खान, द्वितीय विशाल शर्मा, 65-70 भार वर्ग में प्रथम निशानज गोस्वामी, द्वितीय विवेक पंचोली, 70-75 भार वर्ग में प्रथम रोहित चौधरी, द्वितीय मनराज बैरवा, 75-80 भार वर्ग में प्रथम देव कुमार सैनी, सीनियर वर्ग के 50-55 भार वर्ग में धर्मदास महावर प्रथम, 55-60 भार वर्ग में प्रथम अरबाब खान रहे। 65-70 भार वर्ग में सोनू सैनी प्रथम, द्वितीय केशव पांचाल, 70-75 भार वर्ग प्रथम मुकेश बराला, 100 केजी भार वर्ग में सैयद हामिद हसन विजयी रहे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सुनील बंसल रहे। विशिष्ट अतिथि राजस्थान सेकेट्री जय सूद, विशाल श्रीवास्तव, साजिद कैसरी, सरफराज केसरी, जमील निजाम, सैयद आसिम हसन, सैयद आकिब हसन रहे। पॉवर लिफ्टर कोच केसर अहमद युसूफ ऐजाजी, आर्म रेसलिंग अध्यक्ष मकसूद बुलन्द ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी माह जून में जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।