चयन समिति के मामले में जिला बैडमिंटन संघ ने रखा अपना पक्ष
बीकानेर। जिला बैडमिंटन संघ के प्रतिनिधियों ने सोमवार को यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में आपत्ति जताते हुए कहा कि राजस्थान बैडमिंटन संघ की नियुक्त चयन समिति जिसको बीकानेर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट एवं स्टेट टूर्नामेंट करने की जिम्मेदारी दी गई है, उसकी कोई भी जानकारी जिला संघ को नहीं है और ना ही जिला संघ के किसी सदस्य को इसमें शामिल किया और ना ही इस संबंध में कोई राय ली गई थी । उन्होने कहा कि जिला संघ को इसकी सूचना प्रेस के माधयम से ही प्राप्त हुई है इसलिये जिला संघ का यह दायित्व बन जाता है की बेडमिंटन खिलाडियो एवं उनसे जुड़े व्यक्तियों को इसी प्रकार की कोई आशंका वो भ्रम ना रहे । प्रेस वार्ता में जिला संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष मिश्री बाबू जनागल, सचिव नारायण पुरोहित, कोषाध्यक्ष हरिकिशन रंगा उपाध्यक्ष अनिल व्यास एवं जे पी व्यास तथा पूर्व अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे । संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अध्यक्ष मिश्री बाबू ने राजस्थान संघ की इस कार्यवाही को सही नहीं बताया तथा जिला संघ द्वारा नियमानुसार कराए गए चुनाव से संबंधित समस्त कार्यवाही को प्रेस के सामने रखते हुए राजस्थान संघ की उस कार्यवाही पर भी संदेह व्यक्त किया जिसमें राजस्थान संघ द्वारा जिला संघ को समय पर चुनाव न कराने में असफल होने का दोषारोपण करते हुए 6 जुलाई 2023 का सो कॉज नोटिस जारी किया है जबकि जिला संघ द्वारा अपने 4 साल का कार्यकाल जो कि 6 जुलाई को पूर्ण हो रहा था उसे पूर्व ही दिनांक 5 जुलाई को चुनाव संपन्न कराने गई और इससे संबंधित पूर्व सूचना भी राजस्थान बैडमिंटन संघ को तथा संबधित विभागो को दी जा चुकी थी । इसलिये राजस्थान संघ द्वारा नियुक्त चयन समिति का अब कोई औचित्य नहीं रह जाता है।