जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन
टोंक। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निर्देश पर शुक्रवार को जानकी बाई धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता के अध्यक्षता में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवम सम्भाग प्रभारी सुनीता रादड़, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मूर्ति मीणा सहित टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता मौजुद रहे। इस मोके पर संभाग प्रभारी सुनीता रादड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैकड़ों योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया है। अब जबकि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है तो हम सभी महिला शक्ति की जिम्मेदारी है कि नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत कर भाजपा को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलवाएं। प्रदेश मंत्री मूर्ति मीणा ने कहा कि देश की आधी आबादी नारी शक्ति यदि ठान ले तो हवाओं का रुख बदल सकती है। आज नारी शक्ति किसी से पीछे नहीं है। भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है, आज हर घर में मोदी सरकार की योजनाएं पहुंच रही है। महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्ष्मी जैन, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिना जैन, नीलिमा आमेरा, अजमेर संभाग सोशल मीडिया सहसंयोजक जूली शर्मा, जिला मंत्री प्रियदर्शनी राठौर, ममता शर्मा, रेखा जाजू, सीमा गौतम, नाजमा परवीन सहित अन्य भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही।