जिला प्रमुख ने की योजनाओं की प्रगति समीक्षा
बून्दी। जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर ने सोमवार को पंचायतीराज के विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप सभी विभाग, विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर जिले के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हरीश चन्द्र मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।