Dark Mode
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया एवं पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने गुरुवार को गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील केन्द्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केन्द्र राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर अलीगंज, राजकीय प्राथमिक विद्यालय थाली का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही जिला कलक्टर ने मतदाताओं से शत् प्रतिशत मतदान करने सहित वोटिंग से संबंधित अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उप जिला कलक्टर राधेश्याम मीणा एवं पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!