राहत कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे जिला कलेक्टर
नवलगढ़. झुंझुनू जिला कलेक्टर कुड़ी लाल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के आदेशानुसार प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे मंहगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत चल रहे कैम्प नवलडी में जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने आज निरीक्षण किया और बताया कि आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। इस दौरान नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुण्डा ने ग्राम पंचायत नवलडी में आयोजित कैम्प में राज्य सरकार की दस महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी और कैम्प में आये हुए आमजनों से भेंट कर उनकी समस्याओं को जाना और उपस्थित अधिकारियों से मौके पर समस्याओं का समाधान करवाया और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया कैंप में नवलगढ़ तहसीलदार ज्वाला प्रसाद साहाय मीणा पंचायत समिति विकास अधिकारी राकेश शर्मा सरपंच सन्तोष देवी बीसीएमओ गोपी जाखड़ महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अनूजा चौधरी कृषि अधिकारी सुभाष सिगड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश यादव पीडब्ल्यूडी EX.बहादुर सिंह बिजली विभाग से EX.हरीराम कालेर आदि मौजूद रहे