जिला कलक्टर अटल ने किया शैतानसिंह नगर शिविर का निरीक्षण
योजनाओं की जानकारी नहीं रखने वाले कार्मिकों को लगाई फटकार
फलोदी। जिला कलक्टर हरजीलाल अटल ने मंगलवार को पंचायत समिति लोहावट के ग्राम पंचायत शैतानसिंह नगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया। उहोंने अपने संबोधन में आमजन को प्रधानमंत्री के आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने में इन शिविरों को महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधि, ग्राम के मौजिज लोगों एवं पंचायत स्तरीय कर्मचारियों को वंचित पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में अपनी भागीदारी निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि पात्र लोग यदि योजनाओं से लाभान्वित होंगे तो वह अपनी योग्यता व उत्पादकता से विकसित भारत की संकल्प में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे पाएंगे।
परिपूर्णता स्तर को प्राप्त करना हो उद्देश्य-
शिविर में अटल ने स्वास्थ्य परीक्षण किट, पोषण अभियान ,आयुष्मान कार्ड ई- केवाईसी, जल जीवन मिशन, सौभाग्य योजना, कुसुम योजना ,मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदर्शन एवं ड्रोन प्रदर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में पात्र का आयुष्मान कार्ड बनाने एवं शेष रही ई -केवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड शत प्रतिशत बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंच स निश्चित कर परिपूर्णता का उद्देश्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
योजनाओं की जानकारी नहीं देने वाले कार्मिकों को फटकार-
जिला कलक्टर अटल ने योजनाओं की जानकारी नहीं रखने वाले कार्मिकों को फटकार लगाते हुए शिविर पूर्व लाभार्थियों की सूची, अपने संबंधित विभाग के पात्र लाभार्थियों को सूचित करने, योजनाओं की जानकारी देने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही गंभीरता नहीं रखने वालों कार्मिकों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए।
ये रहे उपस्थित-
इस अवसर पर जिला परिषद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल सिंह बोचल्या, लोहावट उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार,सरपंच मती उचब कंवर, तहसीलदार बिहारीलाल,जनप्रतिनिधि शांतिलाल, समाजसेवी किशन सिंह एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।