उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला कलेक्टर चौधरी सम्मानित
सीकर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सीकर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी को शनिवार को वर्चुअल माध्यम से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला कलेक्टर चौधरी को यह सम्मान मुख्य सचिव राजस्थान सरकार सुधांश पंत द्वारा दिया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाए जाने एवं वंचित व्यक्ति तक पहुंचने जनसामान्य में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने एवं जागरूकता पैदा करने, वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, लाभार्थियों के व्यक्तिगत अनुभव साझा करने 'मेरी कहानी, मेरी जुबानीÓ।
इन योजनाओं को किया गया शामिल सूत्रों के अनुसार, 'विकसित भारत संकल्प यात्राÓ के तहत पीएम आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम किसान, फसल बीमा योजना, पोषण अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनऔषधि योजना और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं को शामिल किया जाएगा।