Dark Mode
जिला कलक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खारा का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खारा का औचक निरीक्षण

  • एक कार्मिक एपीओ, दो को 17 सीसी नोटिस

फलोदी। जिला कलक्टर हरजीलाल अटल ने गुरुवार को फलोदी पंचायत समिति के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खारा का औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी में लापरवाही रखने पर एक कार्मिक को एपीओ किया तरह दो को 17 सीसी नोटिस देने के आदेश दिये। जिला कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से बातचीत कर पीएचसी में दिए जा रहे उपचार संबंधी गतिविधियों का फीडबैक लिया। इस दौरान नवजात के टीकाकरण अभियान, जननी सुरक्षा योजना व राज योजना के अंतर्गत मिले लाभ की जानकारी ली । साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड की ईकेवाईसी की प्रक्रिया का भी जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत सेचुरेशन के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर अटल ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था,दवा वितरण केंद्र,ओपीडी,प्रसव कक्ष, जनरल वार्ड रूम, टीकाकरण स्टोर कक्ष,पार्किंग स्थल इत्यादि का जायजा लिया। उन्होंने पीएचसी प्रभारी को शौचालय की तत्काल सफाई, वार्ड एवं प्रसव कक्ष के पर्दों कि सफाई नियमित रखने, ओपीडी व आईपीडी रजिस्टर प्रतिदिन सुचारू रखने, आयुष्मान भारत योजना की जानकारी के बैनर लगाने के निर्देश दिए।साथ ही केंद्र की सेवा की स्थिति, स्टॉफ, आपातकालीन कक्ष, एम्बुलेंस की सेवा,ब्लेड बैंक, सोनोग्राफी व एक्स-रे मशीन की उपलब्धता की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर अटल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.लालचंद देवंदा को दूरभाष पर निर्देश देते हुए दवाईयां के स्टोर पर रिकार्ड नहीं रखने पर स्पष्टीकरण मांगा और पीएचसी में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंन दवाई स्टोर कीपर नर्सिंग अधिकारी ओमप्रकाश को एपीओ व 17 सीसी नोटिस और साफ सफाई में अनियमितता बरतने पर वार्ड बॉय मांगीलाल को 17 सीसी नोटिस देने के निर्देश सीएमएचओ को दिए । इस दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ मनीष कुमार भूरीया एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!