Dark Mode
जिला कलक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

बाड़मेर। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने सोमवार को राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, आईसीयू, वृद्धजन वार्ड, महिला वार्ड, इमरजेंसी वार्ड आदि का दौरा वहां भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना एवं चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। जिला कलक्टर ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली निशुल्क दवाइयों एवं जांचों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होनें अस्पताल में कार्यरत कार्मिकों से बात कर उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों का विवरण लिया।
जिला कलक्टर ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को अच्छा वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जिला अस्पताल में खाली पड़े स्थानों पर बेंच लगवाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में अच्छी सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलानीचामी एवं विभिन्न जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!