Dark Mode
जिला कलक्टर ने परिवहन कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने परिवहन कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया।
जिला कलक्टर यादव ने निरीक्षण के दौरान लाईसेन्स पंजीकरण प्रक्रिया, राजस्व शाखा, कार्यालय रिकॉर्ड का अवलोकन कर विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने आमजन से जुड़े कार्यों को शीघ्रता के साथ करने तथा सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कार्यालय में पड़ी निस्तारण योग्य सामग्री के शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने वाहन रेवन्यू लक्ष्य के संबंध में जिला परिवहन अधिकारी राजेन्द्र मारू के साथ बैठक कर बकाया भारी वाहन के टेक्स वसूली के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी राजेन्द्र मारू, परिवहन निरीक्षक मीनाक्षी कैथरीन, सुनिल ईनकिया सहायक प्रोग्रामर पारसमल चौहान, प्रदीप चांवला, सूचना सहायक भोमाराम, पुनित गुप्ता एवं समस्त रेक्सेको गार्ड उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!