Dark Mode
जिला कलक्टर ने किया विद्यालय का  औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया विद्यालय का  औचक निरीक्षण

धौलपुर । जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरैनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्रा छात्राओं से शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियो के  पढ़ाई के स्तर के बारे में जानकारी लेकर छोटी कक्षाओं में बच्चों से पहाड़े भी सुने। विद्यालय में सभी विद्यार्थी निर्धारित गणवेश  में पाए गए जिस पर जिला कलक्टर ने संतोष जताया। विद्यालय में विद्यार्थियो की उपस्थिति शाला दर्पण पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति से कम पाई गई । इस संबंध में प्रधानाचार्य को निर्देश दिए की विद्यालय मे विद्यार्थियो की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने मिड डे मिल की जांच कर भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने विद्यार्थियो से बाल गोपाल योजना के  अंतर्गत किए जा रहे दूध वितरण की भी जानकारी ली। विद्यालय की गैलरी में गंदगी पाई गई जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर ही साफ करवाया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!