Dark Mode
जिला कलेक्टर ने किया महंगाई राहत शिविरों का औचक निरीक्षण 

जिला कलेक्टर ने किया महंगाई राहत शिविरों का औचक निरीक्षण 

नसीराबाद. शुक्रवार को अजमेर जिला कलेक्टर अंशदीप ने क्षेत्र में संचालित महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये
जानकारी के अनुसार अजमेर जिला कलेक्टर ने रोडवेज बस स्टैंड पर संचालित शिविर का निरीक्षण कर शिविर प्रभारी अशोक हिनूनीया से शिविर पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल कर दिशा निर्देश दिए जिला कलेक्टर ने कस्बे की राजकीय नेताजी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पर संचालित शिविर का भी निरीक्षण किया इस मौके पर अजमेर जिला कलेक्टर ने लाभार्थियों को महंगाई राहत किट भी वितरित किये
उपखंड अधिकारी ने बताया कि पूर्व में शिविरों पर दो -दो कंप्यूटर का ऑपरेटर कार्य कर रहे थे जिन्हें बढ़ाकर  चार -चार कर दिया गया
आगामी दिनों में शहर में अन्य स्थान चिन्हित कर अस्थाई शिविर  भी प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है निरीक्षण के दौरान तहसीलदार हितेश चौधरी नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी भगवंत सिंह परमार  व्यापारिक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य युसूफ खान रामअवतार शर्मा महेंद्र सिंह ध्यान दास नवीन रियाड़ अक्षय सोनी पूजा गुर्जर आकाश घुससर मनीष मीणा आदि मौजूद रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!