जिला कलक्टर ने किया संस्थाओं का औचक निरीक्षण
धौलपुर । जिला कलक्टर ने बसेडी उपखण्ड के नवीन पोखर निर्माण कार्य पीपलीपुरा के मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। मनरेगा कार्य स्थल पर कई अनियमितताएॅ पाई गई। मौंके पर टास्क के अनुसार काम नहीं होना एवं समुचित दर से प्रगति नहीं होना पाया गया। वहीं कार्य स्थल पर साठ वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध जनों कों अन्य व्यक्तियों के एवज में लगा रखा था जिस पर जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी बसेडी को काम को बन्द कराने, मैट को तुरन्त प्रभाव से हटाने एवं जेटीऐ, पंचायत सेक्रेटरी, कनिष्ट लिपिक के विरूद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।