Dark Mode
जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

बाड़मेर। जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने बुधवार को जिले में आवश्यक सेवाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की साप्ताहिक समीक्षा की।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने जिले में राज्य सरकार की व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने धरातल पर निरीक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने शिक्षा और महिला-बाल विकास विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्रति सप्ताह पांच निरीक्षण कर व्यक्ति गत लाभ की योजनाओ के लाभार्थियों की भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट देने को कहा।
जिला कलेक्टर ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित फ्लैगशिप योजनाओ के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री बालगोपाल योजना, मिड डे मील, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, आंगनबड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन वितरण की समीक्षा की।
पुरोहित ने महिला और बाल विकास के लिए फ्लेगशिप योजनाओ की प्रभावी क्रियान्वित करने को कहा। विशेषकर उड़ान और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओ के व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत जताई।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि जिले में बिप्रजॉय और मानसून की बारिश पर्याप्त मात्रा में हुई है। ऐसे में जलजनित बीमारियों और मलेरिया डेंगू आदि के उपचार हेतु चिकित्सा संस्थानों में विशेष ध्यान रखें। उन्होंने मच्छरों की रोकथाम को एंटी लार्वा गतिविधिया चलाने के निर्देश दिए। वही आई फ्लू के रोगियों में वृद्धि के मध्येंजर इसके उपचार और बचाव के बारे में लोगो को जागरूक करने को कहा।
जिला कलेक्टर ने बिजली और जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली कटौती और जलापूर्ति की शिकायतों पर अभियंताओं को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!