जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर अपना घर आश्रम की एंबुलेंस को किया रवाना
धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर अपना घर आश्रम की एंबुलेंस रवाना की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अपना घर सेवा समिति धौलपुर और अपना घर सेवा समिति महिला शाखा धौलपुर के सदस्यों के साथ- साथ बाड़ी आश्रम के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एम्बुलेंस की रवानगी के तुरंत बाद ही रेस्क्यू टीम द्वारा असहाय, बेसहारा, लावारिस पीड़ितों का रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। सबसे पहले धौलपुर शहर से गुलाब बाग से दो नि:सहायों को तुरंत रेस्क्यू करके बाड़ी रवाना किया गया। इसके साथ ही रास्ते में एक और नि:सहाय को रेस्क्यू किया गया और उनको भी बाड़ी अपना घर आश्रम में सेवा एवं उपचार उपलब्ध हेतु भर्ती किया गया। इस मौके पर अपना घर बाड़ी आश्रम से सुनील गर्ग राष्ट्रीय संयोजक सचिव, विष्णु महेरे पूर्व अध्यक्ष अपना घर सेवा समिति बाड़ी, गोपाल दास गर्ग, अपना घर धौलपुर सेवा समिति से राज़ुद्दीन खान एडवोकेट अध्यक्ष, श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ, सौरभ मोदी, प्रमोद गोयल, भूप सिंह, सुनील मंगल, धर्मेंद्र मोदी, नावेद, दाऊदी, डॉ निसार सर अपना घर महिला इकाई सेवा समिति धौलपुर से वीनस गर्ग, ममता सिंगल, आशा सिंगल, कृष्णा शर्मा, राजकुमारी सिंघल, सीता गुप्ता महिला सदस्य उपस्थिति रहीं।