Dark Mode
जिला विद्युत समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने दिये निर्देश

जिला विद्युत समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने दिये निर्देश

  • निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर आमजन को दिलाएं विभागीय योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की श्रीगंगानगर जिला विद्युत समिति (डीईसी) की बैठक शुक्रवार को सांसद कुलदीप इंदौरा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रवर्तित विभागीय योजनाओं, कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर आमजन को लाभ पहुंचाएं।
आरडीएसएस योजना के अंतर्गत जारी विभिन्न कार्यों पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर द्वारा उक्त कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। ठेकेदार फर्म से अब तक किये गये कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। नवीन 33/11 केवी उपचौकी निर्माण, अत्यधिक विद्युत भार वाले 33 केवी फीडरों को विभाजित कर विद्युत तंत्र में सुधार और 200 एम्पीयर से अधिक विद्युत भार वाले 11 केवी फीडरों का विभाजन तथा पृथक्कीकरण कार्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शेष कार्य जुलाई 2025 से पूर्व किया जाये।
हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में उपभोक्ताओं को अच्छी वोल्टेज व गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्ध करवाने संबंधी कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर द्वारा ग्रामीण ढ़ाणियों के विद्युतीकरण कार्य के प्रथम और द्वितीय चरण की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि प्रथम और द्वितीय चरण में शामिल ढ़ाणियों के अतिरिक्त विद्युत सुविधा से वंचित ढ़ाणियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाये। सौर कृषि आजीविका योजना/कुसुम और मॉडल सोलर विलेज योजना पर भी चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में सांसद इंदौरा के साथ-साथ सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़, श्रीकरणपुर विधायक श्री रूबी कुनर, सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर ने भी विद्युत समस्याओं से अवगत करवाते हुए विभागीय कार्यों की प्रगति बढ़ाकर उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इस पर जिला कलक्टर द्वारा एमपी और एमएलए कोटे के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर विद्युतीकरण लाइन कार्य करवाना सुनिश्चित करें। पीएम सूर्य घर योजना से सभी वर्गों को लाभान्वित करने और एफआरटी के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिये गये।
इस अवसर पर जिला प्रमुख कविता, जिला परिषद सीईओ गिरधर, डिस्कॉम एसई वी.आई परिहार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!