Dark Mode
जिला कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

फलोदी। जिला कलेक्टर हरजीलाल अटल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं विभिन्न विभागों के विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन,प्रगति फीडबैक एवं भविष्य की कार्य योजनाओं के परीक्षण के संबंध में जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा समीक्षा-
बैठक में जिला कलक्टर अटल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में डे नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शिविर- पूर्व तैयारी ,संभावित लाभार्थियों का सूचीबद्ध करने एवं उनको सूचित करना सुनिश्चित करें एवं आयुष्मान भारत कार्ड की शत प्रतिशत ई -केवाईसी एवं पीएम उज्ज्वला के लाभार्थियों का सर्वे करवा कर इन योजनाओं में अपने उपखंड में पूर्णता स्तर प्राप्त करें एवं गंभीरतापूर्वक पात्र वंचित तक लाभ पहुंचाएं एवं रिकॉर्ड संधारण अनिवार्य करें। उन्होंने डे- नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा में योजनावार जानकारी एवं पात्रता शर्तों का पंपलेट एवं बैनर लगाना शिविर में अनिवार्य करें। साथ ही शिविर प्रवेश पर हेल्प डेस्क लगाना सुनिश्चित करें जिससे आमजन को अपने संबंधित योजना स्टॉल पर पहुंचने में आसानी हो। अटल जिन ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर आयोजित हो चुके हैं वह फॉलो अप लेकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत कार्ड को शत् प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्योग एवं वाणिज्य महाप्रबंधक को पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए शीघ्र कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण कर लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने सुनिश्चित करने को कहा।

विभागीय कार्यों की समीक्षा-
जिला कलेक्टर अटल ने राजस्व अधिकारियों को जिले में चारागाह, सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा कर ,कार्य योजना बनाकर शीघ्र क्रियान्वयन के लिए निर्देशित किया। अटल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आगामी दिनों के लिए कार्य योजना बनाकर आम जन को राहत प्रदान करने के सख्त निर्देश दिए।

आमजन को राहत प्राथमिकता-
जिला कलेक्टर अटल ने समस्त जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों को पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण एवं संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं जनसुनवाई प्रकरणों को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी आमजन से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील एवं गम्भीर रहे।

ये रहे उपस्थित-
अतिरिक्त जिला कलक्टर कालूराम खोड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गोपाल सिंह बोचल्या, , एसडीएम डॉ अर्चना व्यास, विकास अधिकारी नारायण सुथार, जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!