Dark Mode
जिला कलक्टर  ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

जिला कलक्टर  ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

सीकर । जिले के ग्राम पंचायत पिपराली में प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में जिला कलक्टर डॉ अमित यादव ने शिविर का निरीक्षण किया । सरपंच पिपराली संतोष मूंड ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी कि ग्राम पंचायत पिपराली के समस्त बीएलओ के साथ संवाद कर अधिक से अधिक वोटर रजिस्ट्रेशन एवं मतदाता जागरूकता हेतु निर्देशित किया । महिला बाल विकास एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित स्वीप गतिविधि के तहत जिला कलक्टर ने उपस्थित ग्राम वासियों को मतदाता जागरूकता  पोस्टर एवं मतदाता जागरूकता शपथ दिला कर मतदान में भाग लेने का संदेश दिया । इस अवसर पर शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी सीकर जय कौशिक सरपंच ग्राम पंचायत पिपराली  सन्तोष मूंड , विकास अधिकारीसुरेश पारीक , सीडीपीओ रमेश कुमार , सीबीइओ सुमन चौधरी , ब्लॉक सुपरवाइजर महिला अधिकारिता हितेश शर्मा आदि जन प्रतिनिधि , अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!