जिला कलेक्टर ने ली गणतंत्र दिवस को लेकर अधिकारियों की बैठक
डीडवाना. जिले के जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आज एक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर आयोजित की गई। जिसमें गणतंत्र दिवस समारोह को किस तरह भव्य रूप से मनाया जाए। इसको लेकर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। और सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सोपी गई है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक ली गई है। जिसमें गणतंत्र दिवस समारोह में क्या-क्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। और इस समारोह को किस तरह भव्य और ऐतिहासिक रूप दिया जाए। इसको लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के द्वारा प्रदान किए गए हैं। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी व सभी विभागों के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।