जिला कलक्टर ने की पीएचईडी अधिकारियों के साथ बैठक
बालोतरा। जिले में गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ बैठक आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता जगदीश राजपुरोहित ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के टेंडर जारी हो गए है। 01 अप्रैल से सप्लाई शुरू हो जाएगी।
जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को सब डिवीजन वाइज व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ठेकेदारों को अपने वाहन में जीपीएस सिस्टम लगाने एवं चालक का नाम, फोटो, मोबाइल नंबर की सूची बना जिला कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी वाहनों पर पीएचईडी विभाग निःशुल्क पेयजल योजना चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ सभी ठेकेदारों को निर्देशित किया कि पानी की सप्लाई करते समय जियो टेकिग कर फोटो व्हाट्स एप ग्रुप में शेयर करें तथा जिला मुख्यालय एवं उपखंड कार्यालय पर स्थित नियंत्रण कक्ष पर सूचना दे। उन्होंने प्रतिदिन सुबह 8 बजे टैंकर द्वारा की गई सूचना देना अनिवार्य रूप से देने को कहा। हर सप्ताह उपखंड स्तर एवं मासिक आधार पर जिला मुख्यालय पर समीक्षा की जाएगी।