Dark Mode
जिला कलक्टर ने मत्सूरा में की जनसुनवाई

जिला कलक्टर ने मत्सूरा में की जनसुनवाई

  • जनसुनवाई में बुजुर्ग को सुनने में हुई परेशानी तो जिला कलक्टर ने मौके पर ही श्रवण यंत्र किये प्रदान

धौलपुर। जिला कलक्टर निधि बी टी ने गुरुवार को उपखंड बाड़ी की ग्राम पंचायत मत्सूरा में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में जब परिवादी राम गुर्जर ने जमाबन्दी में नाम व जाति संशोधन हेतु परिवाद दर्ज कराया तो मौके पर ही रिकॉर्ड में जांच कराकर परिवाद का निस्तारण कराया। वहीं परिवादी राजू द्वारा दर्ज कराये गये राशन कार्ड के आधार सीड़िंग मामले का भी मौके पर ही निस्तरण कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति के मामलों में जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। छावरी का पुरा के परिवादियों की संयुक्त फरियाद पर जिला कलक्टर ने रास्तों पर से अतिक्रमण हटवाये जाने के मामले में उपखण्ड अधिकारी को समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान सार्वजनिक हित के कई परिवाद प्राप्त हुए जिन पर जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समुचित कार्यवाही कर समाधान हेतु निर्देश दिये।
जनसुनवाई करते समय जब जिला कलक्टर को बुजुर्ग रामनाथ को कम सुनाई देने का पता लगा तो उन्हांने संवेदनशीलात दिखाते हुए मौके पर ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को संयुक्त सहायता योजना के अन्तर्गत कृत्रिम श्रवण यंत्र मंगवाकर बुजुर्ग को पहनाये, जिसके बाद बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही वहां मौजूद अन्य आवश्यक लोगों को भी श्रवण यंत्र प्रदान किये गये।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले परिवादों का हर संभव समाधान का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि परिवादियों को सही जानकारी देकर सहानुभूति पूर्वक परिवादों का निस्तारण किया जाये। संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी बाड़ी भगवत शरण त्यागी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!