Dark Mode
जिला कलेक्टर ने सरवाड़ में की जनसुनवाई

जिला कलेक्टर ने सरवाड़ में की जनसुनवाई

  • जनसुनवाई में 8 प्रकरण हुए प्राप्त

सरवाड़। कस्बे में गुरूवार को जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने उपखंड़ स्तरीय जनसुनवाई की। इस दौरान जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न प्रकरण निस्तारित कर आमजन को राहत प्रदान की गई। जन सुनवाई में सरवाड़ उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, तहसीलदार हरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने जनसुनवाई में व्यक्तियों के अभाव अभियोग सुने। इस दौरान पालनहार योजना ,पीएम किसान सम्मान निधि योजना, सामाजिक पेंशन भौतिक सत्यापन ,पट्टे वितरण, से संबंधित 8 प्रकरण प्राप्त हुए। इसमें सामाजिक पेंशन, भौतिक सत्यापन से संबंधित तीन प्रकरण मौके पर ही निस्तारित कर राहत प्रदान की गई। शेष प्रकरणों के लिए विभागों के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के लिए कहा गया। जिला कलक्टर चौहान ने राजस्व सम्बन्धी प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के लिए कहा। उन्होंने नगर पालिका के द्वारा पट्टे वितरण एवं सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर चौहान सभी कार्मिको का समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जन की समस्या का तुरंत प्रभाव से निवारण करें और समय-समय पर कार्यालय पर जनसुनवाई करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। इस दौरान नायब तहसीलदार माधव प्रसाद शर्मा, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राघव सिंह मीणा, सहायक अभियंता धन कुमार जैन, जलदाय विभाग सहायक अभियन्ता भुवन कुमार लुवाडिया, समाज कल्याण विभाग अधिकारी चन्द्र प्रकाश यादव, एसीबीओ सतेन्द्र आचार्य, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक सुलालका, पालिका कनिष्ठ लिपिक भागचंद खींची, वन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, जावेद खान, रामधन बैरवा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!