Dark Mode
निस्तारित शिकायतों का करें भौतिक सत्यापन जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

निस्तारित शिकायतों का करें भौतिक सत्यापन जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

कोटा। साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी राजस्थान संपर्क पोर्टल पर परिवारों का समय में निस्तारण करें एवं राज्य सरकार की हाल ही जारी गाइडलाइन के अनुसार समस्या निराकरण की स्थिति का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। निर्देश दिए कि एक माह से अधिक लंबित प्रकरणों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। बैठक में जिला रसद अधिकारी कार्तिकेय मीणा से एलपीजी वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। एमपी एमएलए लैड एवं विभिन्न विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाए और चल रहे कार्याे की मॉनिटरिंग करते हुए वांछित प्रगति लाई जाए। रोड कटिंग मामलों में प्रगति की जानकारी लेते हुए इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था पुख्ता रखने, आवश्यकता अनुसार टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने, आश्रय स्थल तैयार करने, पशु पक्षियों के लिए पेयजल व्यवस्था इत्यादि के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। हरियालो राजस्थान अंतर्गत विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्यों की जानकारी लेते हुए इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में एडीएम प्रशासन वीरेंद्र सिंह यादव, एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला, एडिशनल एसपी नियति शर्मा,कोटा विकास प्राधिकरण सचिव मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी गजेंद्र सिंह एवं विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!