Dark Mode
जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

 सीकर। जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को  जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोई भी ई—मित्र संचालक आधार नामांकन में अतिरिक्त शुल्क वसूल करता है तो इसकी शिकायत संयुक्त निदेशक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी संचार विभाग सीकर को तत्काल सूचित किया जाये। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लम्बित प्रकरणों,स्टार मार्क प्रकरणों, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पेयजल,विद्युत की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिये।  जिला कलेक्टर चौधरी ने उन्होंने पुलिस, सिंचाई, सीएमएचओ, पीडब्ल्यूडी, सैनिक कल्याण,पेंशन वेलफेयर सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया की सम्पर्क पोर्टल पर अगले सप्ताह में कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं रहें। जिला कलेक्टर चौधरी ने संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिये निर्देशों की पालना में सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे आगामी शनिवार, रविवार को अपने—अपने कार्यालयों की साफ—सफाई, रिकॉर्ड संधारण कार्य करवाने के साथ ही सफाई से पूर्व व सफाई के बाद की फोटो भी भिजवायें। इस दौरान बैठक में सीईओ जिला परिषद सीकर नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रणजीत सिंह, सीकर एसडीएम जय कौशिक,  सीएमएचओ सीकर डॉ.निर्मल सिंह, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, विद्युत, पेयजल,पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा, शिक्षा सहित बैठक से जुड़े संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!