सहायक जनसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र सिंह शेखावत का जिला कलक्टर ने किया सम्मान
जयपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह शेखावत सहित कोषागार, विधि शाखा, राजस्व शाखा, लेखा शाखा, रसद कार्यालय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग सहित विभिन्न विभागों में पदस्थापित 41 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह के दौरान कलक्टर ने कहा कि इस सम्मान से ना केवल अधिकारियों के मनोबल में अभिवृद्धि होगी साथ ही अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कौशल एवं प्रतिभा से काम करने की प्रेरणा मिलेगी।