Dark Mode
सरपंच प्रभुदयाल मीना हरसाना का जिला कलेक्टर ने किया सम्मान

सरपंच प्रभुदयाल मीना हरसाना का जिला कलेक्टर ने किया सम्मान


लक्ष्मणगढ़। पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत हरसाना के चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित होंने पर सरपंच प्रभुदयाल मीना का गुरुवार को अलवर में आयोजित समारोह में जिला कलेक्टर के द्वारा सम्मानित किया गया।
बीसीएमएचओ ड़ॉ.रुपेन्द्र शर्मा ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक की 24 ग्राम पंचायत में से 13 ग्राम पंचायत चिरंजीवी ग्राम पंचायत घोषित हो चुकी है। वही जिला स्तरीय समारोह में सम्मान के लिये हरसाना सरपंच प्रभुदयाल मीना का चयन किया गया था।  गुरुवार को प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में चिरंजीवी ग्राम पंचायत बनाने में सहयोग करने पर जिला कलेक्टर ड़ॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के द्वारा सरपंच प्रभुदयाल का सम्मान किया गया। गौरतलब है कि सरपंच प्रभुदयाल मीना सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक है और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी है।

 


Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!