Dark Mode
कृषि उपज मण्डी सवाई माधोपुर का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कृषि उपज मण्डी सवाई माधोपुर का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सवाई माधोपुर । जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने शनिवार को कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कृषि उपज मण्डी में जिंसों के पास खड़े व्यापारियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से चर्चा की।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कृषि उपज मंडी व्यवस्थाओं में सुधार कर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने उपज मण्डी व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने व्यापारियों से चर्चा करते हुए कहा कि उपज मण्डी में क्या सुधार किया जाना आवश्यक है। किसानों, व्यापारियों, बेलदारों, पल्लेदारों के लिए सुविधाओं में किस तरह विस्तार किया जाए।
जिला कलक्टर ने व्यापारियों से उपज मण्डी से संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियो एवं व्यापारियों से कृषि उपज मण्डी की सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए मण्डी से संबंधित समस्याओं के संबंध अगले माह बैठक आयोजित करने के निर्देश प्रदान किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!