जिला कलेक्टर ने कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधियों का किया निरीक्षण
सरवाड़। केकड़ी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने मंगलवार को क्षेत्र का दौरा करते हुए कृषि एवं उद्यानिकी की गतिविधियों का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार राकेश कुमार अटल ने बताया कि जिला कलक्टर चौहान ने राम ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के कस्टम हायर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने वहां संचालित यंत्रों तथा सहकारी समिति अनुदान पर मूंग बीज वितरण के संदर्भ में जानकारी ली।
इस दौरान बताया गया कि मूंग आईपीएम 410-3 शिखा 133 रुपये किलो की दर है। लेकिन यह 50 रुपये प्रति किलो ग्राम अनुदान राशि घटाकर 83 रुपये किलोग्राम में सहकारी समिति द्वारा कृषकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर जिला कलक्टर द्वारा कृषक को बीज वितरित भी किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर चौहान ने सहकारी समिति परिसर में पौधा रोपण भी किया। जिला कलेक्टर चौहान ने ग्राम स्यार क्षेत्र में अनुदानित कांटेदार तारबंदी योजना का भी निरीक्षण किया एवं योजना की जानकारी प्राप्त की।
सहायक निदेशक कृषि विस्तार रामनिवास जांगिड़ ने तारबंदी अनुदान एवं योजना की महत्ता के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। उद्यानिकी विभागीय गतिविधियों के तहत प्लास्टिक मल्चिंग तथा ग्रीन हाउस का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक कृषि द्वारा प्लास्टिक मल्चिंग तथा ग्रीन हाउस के संदर्भ में जानकारी दी।
इस दौरान सेवानिवृत उपनिदेशक हेमराज मीणा, उद्यान विभाग के शिवलाल यादव, रामजीवन मीणा, सुनिता चौधरी एवं कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी सत्यनारायण खटीक, कृषि पर्यवेक्षक अनिता चौधरी, मीनू जीनगर तथा सेवानिवृत सहायक कृषि अधिकारी नारायण सिंह राठौड़ उपस्थित रहे ।