Dark Mode
जिला कलेक्टर ने भवानीमंडी थाने का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने भवानीमंडी थाने का किया निरीक्षण

झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गुरुवार को भवानीमंडी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलगन पंजिका एवं आर्म्स रजिस्टर की जांच करते हुए थानाधिकारी को बीएल व एमएल गन के रजिस्टर का संबंधित कार्यालयों से मिलान करवाए जाने तथा जिन अनुज्ञापत्रों का नवीनीकरण नहीं हो रहा है उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने स्थायी वारण्टी पेण्डिंग प्रकरणों तथा पेण्डिंग माल का शीघ्र निस्तारण करवाने एवं हिस्ट्रीशीटर की सूची थाने के बाहर चस्पा करने के निर्देश भी थानाधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे, पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार, थानाधिकारी रमेश चंद मीणा सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!