Dark Mode
जिला कलेक्टर ने झालरापाटन में महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया

जिला कलेक्टर ने झालरापाटन में महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया

झालरापाटन. आज दिनांक 28 अप्रैल 2023 को महंगाई राहत शिविर प्रशासन शहरों के संग अभियान झालरापाटन स्थित वॉकिंग ट्रेक में लग रहे शिविर में जिला कलेक्टर ने पहुँचकर निरीक्षण किया जिसमें मोके पर ही जिला कलक्टर भारती दीक्षित ने पट्टा वितरण किया और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जो भी व्यक्ति आपके पास आ रहा है वो यदि कोई समस्या बताता है तो उसका समाधान मौके पर उपस्थित विभाग से तुरन्त करवाये जैसे किसी की पेंशन का आवेदन में या पेंशन में कोई समस्या है तो मौके पर सम्बंधित विभाग से आवेदन करवाया जाए उनकी समस्या का निदान किया जाए जिनकी पेंशन कम आ रही है उनकी पेंशन बढ़ाने का रजिस्ट्रेशन किया जाए वही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन को जनता ने जो शिकायत बताई उसे इम्तियाज हुसैन द्वारा जिला कलेक्टर को मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा जो शिकायत की गई

उन शिकायतों को जिला कलेक्टर को बताया गया इस पर कलेक्टर ने जनता की समस्या को मौके पर सुना जिसमे एक ऑटो में बैठकर आई नारी जिसके हाथ पैर फ्रेक्चर हो रहे थे उसके पिता गुलाम हुसैन गौरी द्वारा बताया गया कि मेरी बेटी का पट्टा वितरण नही हो रहा उसको इस हालत में परेशान होना पड़ रहा बार बार चक्कर कटवा रहे है और चेयरमैन साहिबा नगरपालिका साइन नही कर रही है भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड होने की वजह से भेदभाव किया जा रहा है और माइनॉरिटी से होने की वजह से मुझे मेरी बेटी को परेशान किया जा रहा है इस पर अधिशासी अधिकारी रुही तरन्नुम को फटकार लगाते हुए इस पर जवाब तलब किया तब इस पर उक्त महिला जो मौके पर मौजूद थी उसके पट्टे पर चेयरमैन द्वारा हस्ताक्षर नही किये गए ये जानकारी दी गयी जिस पर कलेक्टर मेडम द्वारा फोन पर बात कराने को कहा चेयरमैन साहिबा से परन्तु अधिशासी अधिकारी का फोन चेयरमैन द्वारा नही लिया गया इस पर जिला कलेक्टर महोदया ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे जितने प्रकरण है जिन पर चेयरमैन द्वारा हस्ताक्षर नही किये जा रहे है उनकी सूची बनाकर मुझे भिजवाए उस पर में कार्यवाही करूंगी


वही नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद खालिद द्वारा कच्ची बस्ती में विद्युत कनेक्शन में आ रही समस्याओं के निराकरण के बारे में कलेक्टर महोदया को अवगत करवाया।। शिविर में उपस्थित रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन नगर अध्यक्ष लाला राठौड़,नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद खालिद, पार्षद बालचंद रावल,मोहम्मद कासिम भट्टी,रिजवान अहमद,नवीन मेघवाल,तूफान गुर्जर,कमलेश कंवर,रूप सिंह राठौड़,दुर्गालाल भील,इस्माइल अंसारी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!