Dark Mode
जिला कलेक्टर ने किया श्रीअन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने किया श्रीअन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण

बाडमेर। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने शुक्रवार को भगवान महावीर टाउन हॉल के सामने रेन बसेरा के पास स्थापित श्रीअन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने प्रातः भगवान महावीर टाउन हॉल के सामने रेन बसेरा के पास संचालित श्रीअन्नपूर्णा रसोई में पहुंचे तथा निरीक्षण कर साफ-सफाई और भोजन सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीअन्नपूर्णा रसोई में निर्मित भोजन को देखा तथा उसकी गुणवत्ता को परखा। इस दौरान उन्होंने श्रीअन्नपूर्णा रसोई में भोजन ग्रहण करते आमजन से भोजन के स्वाद का फीडबैक लिया।
जिला कलेक्टर ने श्रीअन्नपूर्णा रसोई के भोजन, वहां की व्यवस्थाओं व आमजन को दी जा रही सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वहां के कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण गुणवत्ता एवं आतिथ्य सत्कार भावना के साथ जनसेवा में समर्पित भाव से जुटे रहने का आह्वान किया।
इस दौरान नगर परिषद बाड़मेर के आयुक्त विजय प्रतापसिंह भी साथ रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!