Dark Mode
जिला कलक्टर ने कपासन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया

जिला कलक्टर ने कपासन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया

 
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को कपासन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए फॉलो अप कैंप चलाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टाल पर जाकर योजनाओं की प्रगति जानी और अधिकारियों को शिविर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त रखते हुए आमजन को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिये। उन्होंने आमजन को शिविर के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की और इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रेरित किया।
 
जिला कलक्टर ने कपासन और भूपालसागर में आगामी लोकसभा चुनाव के अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बूथों का निरीक्षण किया और मतदाता सूचियों को अद्यतन करने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संशोधन की कार्यवाही तथा स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम विलोपित किए जाने की कार्यवाही के संबंध में बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
 
इस अवसर पर कपासन उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया सहित नगर पालिका कपासन एवं निर्वाचन कार्यो में लगे अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।जिला कलेक्टर ने कपासन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!