Dark Mode
जिला कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

जिला कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया


टोंक (हुक्मनामा समाचार)। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने गुरुवार को ग्राम पंचायत झिलाय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने निवाई बीसीएमएचओ शैलेंद्र चौधरी को निर्देश दिए कि एनएचएम की सिविल विंग द्वारा तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनने वाले नये भवन का प्लान भिजवाएं। जिला कलेक्टर ने चिकित्साधिकारियों को सीएचसी में पार्किंग व्यवस्थित करने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने दवा वितरण केंद्र पर उपलब्ध दवाओं की सूची लगाने, जांच लैब के बाहर पार्किंग हटाकर रोगियों के खड़े और बैठने की व्यवस्था की जाएं। जिला कलेक्टर सीएचसी जनरल वार्ड, महिला वार्ड स्टॉफ के भवन सहित पूरे परिसर का जायजा लिया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की लैब में जांच कराने आए रोगी रामफूल से बात की। रामफूल ने बताया कि उसे अस्पताल में जांच कराने में कोई परेशानी नहीं हुई। जनरल वार्ड में रोगी सरिता ने सीएचसी में महिला गायनोकोलिस्ट लगाने का अनुरोध किया। रोगियों के साथ आए परिजनों ने ग्राम पंचायत के सार्वजनिक शौचालय को अस्पताल से बाहर शिफ्ट करने की मांग की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!