Dark Mode
जिला कलक्टर ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया कार्यालयों का निरीक्षण

धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पहले जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला परिषद की गुणवत्ता नियन्त्रण प्रयोगशाला क्रियाशील नहीं पायी गई जबकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जाँच हेतु प्रयोगशाला का क्रियाशील होना अति आवश्यक है। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को गुणवत्ता नियन्त्रण प्रयोगशाला शीघ्र क्रियाशील करवा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही करने तथा कार्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू करवाने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!