Dark Mode
जिला कलक्टर ने बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र का किया निरीक्षण

भीलवाड़ा। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र आरजिया अन्तर्गत मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एवं केन्द्र की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों से केन्द्र का अवलोकन कर विस्तृत समीक्षा की। जिला कलक्टर ने कृषि वैज्ञानिकों को कृषकों की आवश्यकता आधारित कृषि प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिये तथा साथ ही केन्द्र के विस्तार हेतु भविष्य की कार्ययोजना हेतु विस्तृत चर्चा कर केन्द्र को सुदृढ करने को भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक कृषि (वि०) विनोद जैन, उप निदेशक उद्यान डॉ शंकर सिंह राठौड, प्रोफेसर डॉ. के.सी. नागर, एवं मुख्य वैज्ञानिक डॉ. ललित छाता सहित केन्द्र के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!