जिला कलेक्टर ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण
उपजिला अस्पताल व कृषि महाविद्यालय के लिए भूमि का किया निरीक्षण
तारानगर . तारानगर के स्थानीय विधायक किसान नेता नरेन्द्र बुड़ानिया के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री बजट घोषणा में की गयी घोषणा के विकास कार्यों का मंगलवार को जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने निरिक्षण किया। कलेक्टर सिहाग ने मुख्यमंत्री द्वारा हाल में ही बजट घोषणा में दिए गये कृषि महाविद्यालय व उप जिला अस्पताल के लिए जमीन के लिए भी भूमि की जांच पड़ताल की ततपश्चात सिहाग ने श्याम पाण्डया तपो भूमि टीले पर बन रही लव कुश वाटिका का निर्माण कार्य, दिल्ली बीकानेर हाइवे पर बन रहे नेचर पार्क के निर्माण कार्य, सरदार शहर हाइवे पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित अन्य विकास कार्यों का निरिक्षण किया। कलेक्टर सिहाग ने श्याम पाण्डया व नेचर पार्क कार्य की सराहना की तथा काबिले तारीफ़ बताया। कलेक्टर सिहाग ने कहा तारानगर में जो भी विकास कार्य करवाये जा रहे वो बेमिसाल है। वनपाल राजेंद्र सिंह ने श्याम पांड्या व नेचर पार्क के बारे में कलेक्टर सिहाग को जानकारी देते हुए बताया कि विधायक बुड़ानिया के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ी सौगात मिली है। उप वन सरंक्षक सविता दहिया के नेतृत्व में वन विभाग की टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है कम समय में ही तैयार कर क्षेत्रवासियों को नेचर पार्क सौंप देंगे। इस मोके पर उपखंड अधिकारी सुभाष कुमार भड़िया, तहसीलदार कुलदीप कस्वां, नायब तहसीलदार शेरसिंह, विकास अधिकारी संत कुमार मीणा, क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्रसिंह नरुका, नायब तहसीलदार साहवा पवन स्वामी, मोहरसिंह ज्याणी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन जाखड़, अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार सोनी, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।