Dark Mode
जिला कलेक्टर ने अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी किया नोटिस

जिला कलेक्टर ने अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी किया नोटिस

बहरोड़। कलेक्टर ने शुक्रवार सुबह 9.45 पर एसडीएम, तहसीलदार और उप पंजियक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कार्यालय एवं भू.अ. शाखा बहरोड़ के अनुपस्थित 15 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद पंचायत समिति सभागार में जिला कलेक्टर और एसपी वंदिता राणा ने संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव को लेकर सैक्टर आॅफिसर एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिषा निर्देश दिये। इसके बाद जिला कलेक्टर और एसपी ने हरियाणा बोर्डर से लगती हुई ढिंढोर चैक पोस्ट, तसींग गाॅव में स्थित क्रिटीकल मतदान केन्द्रों और हरियाणा बोर्डर से लगती हुई भगवाड़ी कलां चैक पोस्ट का निारक्षण किया। जिसमें पुलिस चैक पोस्ट, आबकारी चैक पोस्ट, एसएसटी को हरियाणा बोर्डर पर आने-जाने वाले सभी वाहनों के जाॅच करने के निर्देश प्रदान किये तथा प्रतिबन्धित सामान पाये जाने पर तुरंत प्रभाव से शख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नीमराना एडिशनल एसपी शालिनी राज, उपखण्ड अधिकारी रामकिशोर मीणा, कृष्ण कुमार यादव डीएसपी बहरोड़ एवं तहसीलदार अभिषेक यादव उनके साथ मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!