जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने किया टेनिस कोर्ट का सिविल लाइन में लोकार्पण
दौसा . केन्द्रीय भंडारण निगम के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत दौसा के सिविल लाइन में 20 लाख की लागत से टेनिस कोर्ट का रविवार को दोसा जिला कलेक्टर कमर चौधरी व नगर परिषद की सभापति ममता चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमल चौधरी ने कहां की टेनिस कोर्ट से खिलाड़ियों को बड़ा लाभ होगा साथ ही सिविल लाईन में रहने वाले अधिकारीयो को भी इसका लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि दोसा में यह दूसरा टेनिस कोर्ट है इससे पहले दोसा के राजेश पायलट स्टेडियम में टेनिस कोर्ट बनाया गया था जो बड़ा उपयोगी साबित हो रहा है। टेनिस कोर्ट से टेनिस में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जा सकते हैं और अच्छा नाम कमा सकते हैं और इसमें विदेशी की यूनिवर्सिटी भी इस में रूचि दिखा रही है छात्रों को उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें अडोप्ट करती है और उन्हें प्रोत्साहित करती है इसलिए खेल में काफी स्कोप है। नगर परिषद की सभापति ममता चौधरी ने कहा कि खेलों से लोगों के जीवन स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है इसलिए खेलों की एक्टिविटी कंटिन्यूटी बनी रहती है और टेनिस कोर्ट से आसपास के वासियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। केंद्रीय भंडारण निगम के रीजनल मैनेजर मनीष तायल ने कहा कि केंद्रीय भंडारण क्षेत्र में पहली बार काम किया है हालांकि केंद्रीय भंडारण निगम बड़े-बड़े खाद्य के लिए भंडारण का निर्माण करती है गोदाम बनाती है लेकिन जिला कलेक्टर के कहने पर इस टेनिस कोर्ट में पहली बार उन्होंने इन्वेस्ट किया है जिससे लोगों के इस खेल की वजह से आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो और अपने जिले का और देश का नाम रोशन कर सकते है और प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए केंद्रीय भंडारण निगम ने इस टेनिस कोर्ट का निर्माण कराया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजीव नेन ,उप वन संरक्षक वी केतन कुमार ,एडीएम सुरेश कुमार, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी रामकिशोर मीणा, दोसा उपखंड अधिकारी संजय गोरा ,नगर परिषद के आयुक्त विश्वामित्र मीणा, नगर परिषद के सचिव महेंद्र गुर्जर, नगर परिषद के अधिशासी अभियंता खेमराज मीणा सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।