Dark Mode
जिला कलक्टर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिला कलक्टर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने के लिए पौधारोपण जरूरी : जिला कलक्टर

बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को जिले में ब्लॉक स्तर पर चल रहे मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पादरलीकलां में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को सिवाना उपखण्ड के ग्राम पादरलीकलां पहुंच कर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत एक पौधा मां के नाम अभियान में किये जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा पौधोरोपण कर आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि बढते तापमान एवं पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए हम सब को वृहद स्तर पर पौधारोपण करना चाहिए। पौधारोपण प्राकृतिक संतुलन को बनाये रखने के लिए महत्ती आवश्यक है। हमें अपने जीवन को बनाये रखने के लिए अपने आसपास, घर आंगन एवं बाग बगीचों में वृक्षारोपण करना चाहिये। आज लगाये गये पौधे आने वाले समय में वृक्ष का रूप लेकर हमें छाया देंगे।
इस अवसर पर सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत समेत प्रशासनिक एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!