Dark Mode
जिला कलक्टर ने किया तंबाकू निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन

जिला कलक्टर ने किया तंबाकू निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन



धौलपुर । राज्य सरकार के टोबेको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत  जिले भर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू निषेध जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने तंबाकू निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं में तंबाकू की बढ़ती लत को रोकने के लिए 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान चलाया जा रहा है। धूम्रपान और तंबाकू पदार्थों का सेवन न केवल स्वयं व्यक्ति को बल्कि उसके आस पास रहने वालों को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए हम स्वयं भी तंबाकू उत्पादों का सेवन ना करे और अन्य को भी सेवन नही करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अनूप सिंह, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!