Dark Mode
जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की समीक्षा

जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की समीक्षा

मौसमी बीमारियों के उपचार को हो पुख्ता प्रबंध - पुरोहित


बाड़मेर । जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने बुधवार को जिले में आवश्यक सेवाओं और व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ के क्रियान्वयन की साप्ताहिक समीक्षा की। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं विशेषकर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ में अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित फ्लैगशिप योजनाओ के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री बालगोपाल योजना, मिड डे मील, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, आंगनबड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन वितरण की समीक्षा की।
  पुरोहित ने महिला और बाल विकास के लिए फ्लेगशिप योजनाओ की प्रभावी क्रियान्वित करने को कहा। विशेषकर उड़ान और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओ के व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत जताई।
    जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि जिले में बिप्रजॉय और मानसून की बारिश पर्याप्त मात्रा में हुई है। ऐसे में जलजनित बीमारियों और मलेरिया डेंगू आदि के उपचार हेतु चिकित्सा संस्थानों में विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन के कारण किसी भी प्रकार की पेंशन नही रोकने के निर्देश दिए।
उन्होने बिजली और जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली कटौती और जलापूर्ति की शिकायतों पर अभियंताओं को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!