जिला कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से ली तमाम जिले के अधिकारियों की बैठक
डीडवाना। मेरा वृक्ष मेरा परिवार अभियान के तहत सघन वर्षा रोपण कार्यक्रम को लेकर जिला कलक्टर बालमुकुन्द असावा ने ब्लॉक ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकारियों की वी.सी. के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। अभियान की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर अभियान में लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड खाद पानी की व्यवस्था पूर्ण की जाने एवं लगाए जाने वाले पौधें 6-7 फुट तक के हो इस बात पर जोर दिया। जिले में करीब 1,50,000 गड्डे अब तक पौधे लगाने हेतु खोदें जा चुके हैं। जिले के 40 भामाशाहों स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग प्राप्त किया जा चुका है। सभी सड़कों के किनारे डीवाइडर्स पर वृक्षारोपण किया जाएगा। बैठक में प्रत्येक नगरपरिषद पालिका ग्राम पंचायत स्तर पर ऑक्सीजन तैयार करने के भी निर्देश दिए। प्रत्येक नगरपरिषद पालिका एवं ग्राम पंचायत स्तर पर एक जगह का चयन कर वहां सघन वृक्षारोपण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।