जिला कलेक्टर ने नगरीय निकाय अधिकारियो की ली बैठक
शहर की साफ सफाई ,सड़कों के दुरुस्तीकरण एवं नालों व सीवरेज टैंक की मशीनों द्वारा साफ-सफाई कार्य जल्द पूरा करने के लिए निर्देश
पाली। जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता ने अधिकारियों को कहा कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था एवं सड़कों का सुदृढ़ीकरण करना जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व ही सभी नालों की साफ-सफाई कराई जाये।
जिला कलेक्टर श्री मेहता बुधवार को नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दे रहे थे।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नाले को मशीनों द्वारा ही साफ करवाना सुनिश्चित करें किसी भी नाले में कोई कर्मचारी नहीं उतरे। जिस पर नगर परिषद के अधिकारियों ने जिला कलेक्टर को अवगत कराया की हेलो की साफ सफाई का कार्य प्रगति रथ है एवं जल्द ही शहर के सभी नालों की साफ सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
श्री मेहता ने अधिकारियों को जर्जर भवनों का चिन्हीकरण कर भवनों के मालिकों को नोटिस देने के निर्देश दिए जिससे कि दुर्घटना की संभावना से बचा जा सके। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों को रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था व सड़क किनारों से नियमित अंतराल में कचरा संग्रहण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने सीवरेज टैंक की साफ सफाई करने एवं सभी मेनहोल अच्छे से ढकने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का पूर्व में निस्तारण करना सुनिश्चित करें के लिए संबंधित अधिकारीगण शहरी क्षेत्रों का विजिट करे जिससे कि आमजन को परेशानी से सामना ना करना पड़े।
बैठक में एडीएम सीलिंग श्री जब्बर सिंह, नगर विकास न्यास के सचिव श्री वीरेंद्र सिंह चौधरी, जिला रसद अधिकारी श्रीमती पूजा सक्सेना, तहसीलदार श्री मदाराम, नगर परिषद एक्सईएन श्री राधाकिशन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।