Dark Mode
जिला कलेक्टर ने सिटी राउंड व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला कलेक्टर ने सिटी राउंड व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ब्यावर। जिला कलेक्टर श्री उत्सव कौशल ने शुक्रवार को सिटी राउंड किया। जिला कलेक्टर ने सिटी राउंड कर शहर की सडक़ों का जायजा लिया एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को सडक़ों की मरम्मत करने के साथ ही सभी सडक़े दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया एवं नगर परिषद आयुक्त को शहर की साफ- सफाई व्यवस्था ओर भी बेहतर रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सुभाष उद्यान एवं बिजयनगर रोड पर नवनिर्मित पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर ने आगामी 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हो, इसी की तैयारियो के लिए बेहतर स्थान निर्धारित करने के लिए भी अवलोकन भी किया । साथ ही अन्य जिला स्तरीय विविध कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थानों पर चर्चा की। जिला कलेक्टर ने अधिकारियो को नवनिर्मित स्टेडियम एवं मिशन ग्राउंड में साफ-सफाई व्यवस्था रखने, उबड़ खाबड़ क्षेत्र को मिट्टी डालकर समतल करने के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री बजरंग सिंह, ब्यावर उपखंड अधिकारी श्री गौरव बुढ़ानिया, नगर परिषद आयुक्त श्री श्रवणराम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!