Dark Mode
जिला कलक्टर यादव ने किया बायतु उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर यादव ने किया बायतु उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

  • मरीजों को बेहतर एवं समुचित चिकित्सकीय सेवाएं सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर

बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने गुरुवार को बायतु उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को मरीजों को बेहतर एवं समुचित चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने ओपीडी, निशुल्क दवा काउन्टर, स्टोर, टीकाकरण कक्ष, सामान्य वार्ड, आईसीयू वार्ड, प्रयोगशाला, एक्सरे रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जाना। उन्होंने मौसमी बीमारियों से प्रभावित मरीजो को अस्पताल में निशुल्क दवा एवं जांच योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मिल रहे स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की।
जिला कलक्टर यादव ने उप जिला अस्पताल से स्वच्छता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे नियमित बनाये रखें।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी भागीरथ एवं चिकित्सक डॉ. राहुल साथ रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!