Dark Mode
जिला कलक्टर यादव ने कल्याणपुर पंचायत समिति का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर यादव ने कल्याणपुर पंचायत समिति का किया निरीक्षण

  • पंचायत समिति के विभिन्न कार्यों की जानी प्रगति

बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने सोमवार को पंचायत समिति कल्याणपुर के कार्यालय का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने पंचायत समिति की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया और शाखा प्रभारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। जिला कलक्टर यादव ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप हर योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वित के साथ आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा में श्रमिकों को समय पर भुगतान करने, औसत श्रमिक दर बढ़ाने, विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने, कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखने, बकाया एबीपीएस का कार्य तत्काल कराने, ग्राम पंचायतों में समुचित सफाई व्यवस्था करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर रिकॉर्ड का व्यवस्थित संधारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत अपीलों की समय पर जांच कर निस्तारित करें ताकि समाज के वंचित वर्ग को इस योजना से जोड़ कर लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों के बकाया भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर यादव ने कहा कि राज संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवादों को अधिकारी गंभीरता से देखे। साथ ही समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आमजन को राहत दे। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत निर्माणाधीन भवनों का कार्य समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार चौधरी, विकास अधिकारी महेश सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!